Prashasan Gaon Ke Ke Sang Abhiyan 2021- राजस्थान प्रशासन गांव के संग अभियान 2021, राजस्थान गहलोत सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 की शुरुआत की जा चुकी है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रशासन गांव के संग को शुरू किया था। इस अभियान के दौरान गावों की आम जनता से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करना है। राजस्थान प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 2 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत 22 विभागों के अवसर एक साथ मिलकर आम जन समस्याओं को दूर करेंगे।
शिक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन हो जाएं- Click
Prashasan Gaon Ke Ke Sang Abhiyan 2021
इस संपूर्ण लेख के माध्यम से हम आम लोगों को प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 के बारे में जानकारी देने वाले हैं। बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनको इनके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है। इसलिए आप इस संपूर्ण ले को ध्यानपूर्वक पढ़ें। राजस्थान संग अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में एक अलग से शिविर लगाया जाता है। इसके दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी क्षेत्र समस्याएं तथा राजस्व अभिलेख तथा खातों की शुद्धिकरण करना, आपसी सहमति से खातो का विभाजन, विद्युत से जुड़ी हुई समस्याएं, शौचालय निर्माण आदि से जुड़ी हुई समस्याएं, ऐसी कई समस्याएं हैं जो आम नागरिकों को परेशान कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत यह सभी समस्याओं को दूर करना राज्य सरकार का मुख्य काम है।
प्रशासन गांव के संग अभियान में 22 विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रमुख कार्य
- खराब विद्युत सप्लाई तथा मीटर में गड़बड़ी को तैयार करना।
- आप आपकी मर्जी मत करना तथा टूटी हुई पाइप लाइन ठिक करना।
- जनाधार में नाम जुड़वाना तथा नाम हटाना आधी कार्य।
- शौचालय निर्माण हेतु आवेदन करना तथा इससे जुड़ी हुई समस्याएं हल करना।
- पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों को पहचान पत्र जारी करने संबंधित कार्य।
- निशक्तजनों के रोडवेज के पास बनाने संबंधित कार्य।
- सीमा ज्ञान और पत्थर गढ़ी का कार्य।
- मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना आवेदन फॉर्म।
- राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख कार्य।
- राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्दिकरण करना व इससे संबंधित कार्य।
- आपसी सहमति से खातों का विभाजन रास्ते से संबंधित प्रकरण।
- पूर्व सैनिकों को पहचान पत्र जारी करना।
- सम्मान भत्ता से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं का निराकरण करना।
- द्वितीय विश्व युद्ध पेंशन से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं का निराकरण।
- शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार की सुविधाएं।
- पेंशन संबंधित प्रकरणों की सुनवाई एवं समाधान।
- गैर खातेदारी से नियमानुसार खातेदारी अधिकार से संबंधित संपूर्ण कार्य
- भूमिहीन किसानों को भूमि आंवटन
- सार्वजनिक और राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आंवटन संबंधित कार्य
- जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास से संबंधित कार्यसैनिक कल्याण विभाग से संबंधित प्रमुख कार्य।
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021′ शनिवार से शुरू किया गया । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम में गांधी जयंती पर इसका आगाज किया। 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 17 दिसम्बर, 2021 तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश की 352 पंचायत समितियों में कुल 11,341 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। अभियान के दौरान राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभागों द्वारा आमजन से जुड़े विभिन्न कार्य संपादित किए जाएंगे।
प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 में 22 विभाग शामिल होंगे
- राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग।
- ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग।
- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग।
- कृषि विभाग।
- जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग।
- ऊर्जा विभाग।
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
- सैनिक कल्याण विभाग।
- महिला एवं बाल विकास विभाग।
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग।
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग।
- आयोजना विभाग।
- पशुपालन विभाग।
- श्रम विभाग।
- आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग।
- शिक्षा विभाग।
- सार्वजनिक निर्माण विभाग।
- सहकारिता एवं राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.वन विभाग।
- रोडवेज जल संसाधन विभाग।
Prashasan Gaon Ke Ke Sang Abhiyan 2021 Important Links
Start Date Prashasan Gaon Ke Ke Sang Abhiyan | 02 October 2021 |
Last Date | 17 December 2021 |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
राजस्थान प्रशासन गांव के संघ अभियान 2021 कब तक चलेगा?
प्रशासन गांव के संघ अभियान 17 दिसंबर 2021 तक चलेगा
प्रशासन गांव के संघ अभियान 2021 कब शुरू हुआ?
राजस्थान प्रशासन गांव के संग अभियान 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के अवसर पर शुरू किया गया।
इसे अभियान के अंतर्गत किन किन की समस्याओं का हल किया जाएगा?
इस अभियान के अंतर्गत सभी गांव के आमजन लोगों की सहायता की जाएगी तथा उनकी हर एक समस्या का समाधान किया जाएगा।